छत्तीसगढ़
गांजा बेचने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Aug 2026 11:52 AM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
बिलासपुर: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 19 अगस्त 2026 को कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक-01 सूदन पारा कोटा क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान हीरो मेट नेताम पिता स्वर्गीय जंगलिया नेताम (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-01 सूदन पारा, कोटा थाना क्षेत्र, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक नंद कुमार यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, आरक्षक अनिल साहू और आरक्षक शैलेन्द्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





