छत्तीसगढ़

कोरिया मिलेट्स कैफे का हुआ शुभारंभ

Nilmani Pal
11 May 2023 7:31 AM GMT
कोरिया मिलेट्स कैफे का हुआ शुभारंभ
x

कोरिया। कोरिया जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने प्रदेश के तीसरे "कोरिया मिलेट्स कैफे" का शुभारंभ किया। अब बैकुंठपुर शहर में भी सुंदर सुव्यवस्थित जगह पर मिलेट्स कैफे में लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा। डॉ. महंत ने फीता काटकर कोरिया मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया तथा कैफे में मिलेट्स व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने मिलेट्स कैफे का अवलोकन कर जिला प्रशासन की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरिया मिलेट्स कैफे में मिलेट्स से बने व्यंजन स्वास्थ्य के नजरिए से बेहतर विकल्प हैं, पौष्टिक खाने की कमी को पूरा करने के लिए मिलट्स कैफे की शुरुआत की जा रही है जिससे स्वाद के साथ-साथ लोगों को पोषण भी मिलेगा।

बता दें कि, वर्ष 2023 में अंतराष्ट्रीय मिलेट् क्रॉप वर्ष घोषित किया गया। इसके बाद कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के प्रयासों से राज्य का तीसरा कोरिया मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया गया। मिलेट्स कैफे में देशीय कृषि उत्पाद रागी कोदो जैसे मोटे अनाज से पास्ता, चीला, इडली, डोसा, नूडल, पकौड़े आदि दर्जनों लजीज पकावन बने थे, जिसका लुत्फ मुख्य अतिथि सहित सभी ने उठाया।

कोरिया मिलेट्स कैफे की खास बात यह है कि, राज्य में खरीदे जा रहे मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, सावा, कुट्टी से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला समूहों को स्वरोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं राज्य के लोकल उत्पाद से बने पौष्टिक पारंपरिक व्यंजन मिलेट् उत्पादों की अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही।


Next Story