छत्तीसगढ़
कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने बिलासपुर में किया सुसाइड, Suicide नोट मिला
jantaserishta.com
1 Sept 2026 12:41 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: शहर के पुराने बस स्टैंड इलाके में एक ट्रांसपोर्टर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शारदा लॉज की बताई जा रही है, जहां लॉज के कमरे में युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला था। वह बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित शारदा लॉज में ठहरा हुआ था। कमरे में उसकी लाश फंदे पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नोट में युवक ने खुद के डिप्रेशन में होने का उल्लेख किया है। साथ ही अपने इस कदम के लिए परिवार से माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर लिया है।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
Tagsबिलासपुरबिलासपुर न्यूज़ट्रांसपोर्टर फांसी आत्महत्याBilaspurBilaspur NewsTransporter commits suicide by hanging
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





