छत्तीसगढ़
कोरबा एसपी ने किया मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले जवानों को पुरस्कृत
Nil dhankar
7 Feb 2022 4:01 PM IST

x
कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल बीती रात कोरबा शहर में रात्रि गश्त व्यवस्था की जांच करने निकले थे. जहां गश्त पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाए गए कर्मचारी को 100 रुपए नगद इनाम से भी पुरस्कृत किया गया. वहीं गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पाया कि चौकी प्रभारी सएसईबी और चौकी प्रभारी मानिकपुर ने रात के गश्त में पॉइंट ड्यूटी पर कर्मचारियों को नहीं लगाया था. मात्र वाहन पेट्रोलिंग के लिए लगाया था. चौकी प्रभारियों द्वारा बरते गए लापरवाही पर भी पुलिस अधीक्षक ने जवाब मांगा है. साथ ही 4 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है.
लाइन अटैच किए गए कर्मचारी
1- आरक्षक – डोमन मधुकर थाना बालको
2- आरक्षक – अश्विनी कुमार मरार थाना बालको
3- आरक्षक – चंद्रहास कश्यप चौकी रामपुर
4- आरक्षक – अश्विनी ओगरे चौकी रामपुर
Next Story





