छत्तीसगढ़

कोरबा गोलीकांड: घायल महिला को किया गया रायपुर रेफर

Nilmani Pal
1 Jan 2022 4:20 AM GMT
कोरबा गोलीकांड: घायल महिला को किया गया रायपुर रेफर
x

कोरबा। कोरबा में गोलीकांड में घायल महिला की हालत बिगड़ने पर उसे कोरबा से रायपुर रिफर कर दिया गया है। उधर सनसनीखेज वारदात के 10 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कुछ खास नही लग सका है। सूत्रों की माने तो इस पूरी वारदात की वजह नशे का कोराबार हो सकता है, जिसे लेकर बदमाशों ने महिला को घर में घूसकर गोली मारकर फरार हो गये। रतलब है कि 31 दिसंबर की रात दीपका थाना के झाबर बस्ती में गोलीकांड की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। यहां रहने वाली सरोजनी बाई के घर में घुसकर 2 बदमाशों ने उस पर गोली चला दी थी। इस घटना में महिला के सिर पर कनपटटी को छेदते हुए गोली निकल गयी। घटना के वक्त सरोजनी बाई का देवर और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरें में थे, गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग कमरे में पहुंचे, इतने में दोनों बदमाश बाईक पर सवार होकर फरार हो गये।

वही लहूलुहान हालत में घायल सरोजिनी भाई को कोरबा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस सूत्रों की माने तो गोलीकांड में घायल महिला और उसका पति क्षेत्र में गांजा बेचने का काम करते है। आये दिन लोग महिला के घर गांजा खरीदने पहुंचते थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि 31 दिसंबर की रात भी नशे में धुत्त बदमाश महिला के घर गांजा खरीदने या फिर गांजे का पैसा लेने पहुंचे होगे। महिला द्वारा गांजा नही दिये जाने पर तैश में आकर युवकों ने उस पर गोली चलाकर फरार हो गये। देर रात ही घायल महिला को चिंताजनक हालत में शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

सुबह-सुबह महिला की हालत खराब होने पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया है। दीपका थाना क्षेत्र में हुए इस गोलीकांड के बाद पुलिस इस वारदात में शामिल बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी के निर्देश पर अलग-अलग टीम बनाकर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मींद है कि महिला बदमाशों को पहचानती होगी, महिला के बताते ही आरोपियों की धरपकड़ की उम्मींद है।


Next Story