छत्तीसगढ़

मॉल में ठेकेदार की गुंडागर्दी, कोरबा पुलिस ने किया अरेस्ट

Nil dhankar
9 July 2026 6:00 PM IST
मॉल में ठेकेदार की गुंडागर्दी, कोरबा पुलिस ने किया अरेस्ट
x
छग

कोरबा। पाम मॉल में देर रात एक कथित ठेकेदार ने नशे की हालत में अपनी स्कॉर्पियो मॉल की सीढ़ियों पर चढ़वा दी। घटना रात करीब 1:15 बजे की है। सुरक्षा सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी कथित ठेकेदार रमन सिंह अपने दो साथियों के साथ रात करीब 1 बजे ONC बार में शराब पीने गया था। बार से निकलने के बाद वह मॉल के बाहर पहुंचा, जहां उसकी सफेद स्कॉर्पियो (CG 10 CD 0513) खड़ी थी।

आरोप है कि नशे की हालत में रमन सिंह ने चालक को स्कॉर्पियो मॉल के अंदर ले जाने के लिए कहा। चालक ने वाहन को सीधे मॉल के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया। मौके पर मौजूद गार्ड और अन्य लोगों ने विरोध किया, लेकिन गाड़ी नहीं रोकी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों के रोकने पर रमन सिंह उनसे उलझ गया। वह चालक को बार-बार सीढ़ियों पर गाड़ी चढ़ाने के लिए कहता रहा। पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ONC बार निर्धारित समय के बाद भी खुला रहता है। उनका कहना है कि नियमों के उल्लंघन और देर रात तक शराब परोसने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने आबकारी विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।


Next Story