
कोरबा। पुलिस ने डीजल व बैटरी चोरों पर कार्यवाही की। सर्वमंगला पुलिस को बीती रात गश्त पेट्रोलिंग के दौरान बरमपुर नहर पुल के पास कुछ व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिले। इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पूछने पर अपना अपना नाम घनश्याम उपाध्याय पिता स्व. बसंतलाल उपाध्याय उम्र 34 वर्ष, संदीप यादव पिता गणेशराम यादव उम्र 20 वर्ष, वेंकटेश बरई पिता रामू बरई उम्र 20 वर्ष व सोनू खैरवार पिता स्व. सुदर्शन खैरवार उम्र 19 वर्ष सभी निवासी- मोतीसागर पारा का होना बताया। इनके पास से 2 जरीकेन में 70 लीटर डीजल भरा मिला। 3 बड़ी बैटरी व 3 लोहे की रॉड मिली। संपत्ति के संबंध में पूछताछ करने पर एसईसीएल कुसमुंडा खदान से अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना बताया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उनके अन्य फरार साथियों की पता तलाश जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





