छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : महिला दिवस पर सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Nilmani Pal
9 March 2022 11:45 AM GMT
कोण्डागांव : महिला दिवस पर सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
x

कोण्डागांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिपावण्ड में महिला बाल विकास विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह भदौरिया, सरपंच सूरज नेताम, जिला कार्यक्रम अधिकारी एचआर राणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिओना कोरिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी एवं यूनिसेफ कंसल्टेंट सिमरन कौर धंजल ने हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी सुपरवाईजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथियों द्वारा अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं आयोजन में नृत्य का प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर मटका फोड़ जैसे खेलों के आयोजन के साथ महिलाओं को न्यायाधीश द्वारा विधिक सहायता एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के साथ नीतियों की जानकारी भी दी गई।

Next Story