छत्तीसगढ़

65 पौवा शराब बेचने की फिराक में था कोचिया, धरसींवा से गिरफ्तार

Nil dhankar
24 Jun 2023 5:23 PM IST
65 पौवा शराब बेचने की फिराक में था कोचिया, धरसींवा से गिरफ्तार
x

रायपुर। शराब के साथ आरोपी राजेश सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी सिलतरा क्षेत्रांतर्गत पारधी मोहल्ला के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों तथा थाना प्रभारी धरसंीवा के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश सिसोदिया निवासी सिलतरा धरसींवा का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में राजेश सिसोदिया से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी राजेश सिसोदिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 65 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 7,100/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 312/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- राजेश सिसोदिया पिता स्व. जहर सिंह सिसोदिया उम्र 34 साल निवासी पारधी मोहल्ला सिलतरा थाना धरसींवा रायपुर।

Next Story