छत्तीसगढ़

नया बस स्टैंड के पीछे शराब बेच रही महिला गिरफ्तार

Nil dhankar
29 Oct 2024 1:46 PM IST
नया बस स्टैंड के पीछे शराब बेच रही महिला गिरफ्तार
x

धमतरी। सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। मुखबिर के सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा नया बस स्टैंड के पीछे अपने पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं।

जिस सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी कमला बाई सोनवानी पति हरिराम उम्र 55 वर्ष साकीन स्टेशन पारा धमतरी के कब्जे से थैले के अंदर 10 पौवा देशी प्लेन शराब,एवं 05 पौवा देशी मशाला कीमती 1450/- रूपये एवं बिक्री रकम 500/- रूपये जुमला कीमती 1950/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कुरूद में अप० क्र० 410/24 धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में कोतवाली से प्रआर.पारस सोम, हरीश साहू आर.गिरीश मिश्रा, डायमंड यादव का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम

कमला बाई सोनवानी पति हरिराम उम्र 55 वर्ष साकीन स्टेशन पारा धमतरी,थाना सिटीकोतवाली धमतरी, जिला-धमतरी (छ०ग०)


Next Story