छत्तीसगढ़

देशी शराब बेचते कोचिया गिरफ्तार

Nil dhankar
30 May 2023 9:51 AM IST
देशी शराब बेचते कोचिया गिरफ्तार
x
छग

कबीरधाम। पांडातराई थाना पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जेएल शांडिल्य ने बताया कि सोमवार को अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने के संबंध में जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने पांडातराई-मड़मड़ा तिराहा में कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष साहू पिता लतेल साहू (31) निवासी वार्ड क्रमांक 4 पांडातराई को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 19 पाव देशी शराब जब्त की गई। जिसकी कीमत 1520 रुपए है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story