ज्ञान तभी पूर्ण है, जब वह मनुष्य को मनुष्य बनाता है : MP बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कॉलेज में आयोजित संसद महोत्सव में शामिल हुए और कहा, भारतीय ज्ञान हमारी वेद-उपनिषदों की उस मिट्टी में रचा-बसा है, जिसने पूरी दुनिया को “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का सार्वभौम संदेश दिया। आज ज्ञान की दिशा भटकने का परिणाम यह है कि कुछ डॉक्टर्स आतंकवादी बन रहे हैं। इसका कारण है कि शिक्षा में जानकारी तो है, पर मूल्य नहीं। डिग्री है, पर दिशा नहीं, उनके दिल में इस भूमि के लिए प्रेम नहीं।
इसलिए आवश्यक है कि रामायण, महाभारत, गीता और उपनिषद जैसे आदर्श-ग्रंथ हमारी शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनें। ये केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं— बल्कि नीति, नेतृत्व, चरित्र, कर्तव्य और मानवता के शाश्वत पाठ हैं।भारत विश्वगुरु तब बनेगा जब हमारी नई पीढ़ी तकनीक के साथ-साथ संस्कृति, संस्कार और सत्य के प्रकाश से भी आलोकित होगी।
भारतीय ज्ञान हमारी वेद-उपनिषदों की उस मिट्टी में रचा-बसा है, जिसने पूरी दुनिया को “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का सार्वभौम संदेश दिया।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) November 28, 2025
आज ज्ञान की दिशा भटकने का परिणाम यह है कि कुछ डॉक्टर्स आतंकवादी बन रहे हैं।
इसका कारण है कि शिक्षा में जानकारी तो है, पर मूल्य नहीं। डिग्री है, पर दिशा… pic.twitter.com/Vtj2gYyD4p





