छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 Aug 2022 6:30 PM GMT
रायपुर में चाकूबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार
x
छग
रायपुर। राजधानी में पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी सुनील यादव पिता जगदीश यादव उम्र 25 साल साकिन काली मंदिर के पीछे डिपरापारा अमलेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रात्रि करीबन 09.00 बजे यह अपने दोस्त योगेन्द्र साहू उर्फ नानू, तुलेश्वर सोनकर, निखिल मारी के साथ डंगनिया तालाब के पार में बने गार्डन में बैठकर बातचीत कर रहा था तभी ओम दुबे, हैप्पी रांगीर, विशु अपने अन्य साथी के साथ आये और पुराने विवाद को लेकर ओम दुबे एवं हैप्पी रांगीर अपने अपने पास रखे चाकू एवं विशु व अन्य साथी के द्वारा योगेन्द्र साहू उर्फ नानू को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर चोट पहुंचाया जिसे प्रार्थी एवं अन्य के द्वारा बीच बचाव कर योगेन्द्र साहू को घायल अवस्था में गायत्री अस्पताल डंगनिया ले जाकर भर्ती किये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 399/22 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे पिता राजीव दुबे उम्र 19 साल साकिन डी.डी. नगर को पकडकर पूछताछ कर उसके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू जप्त किया गया है। मुख्य आरोपी ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे को दिनांक 14.08.2022 को गिरफ्तार किया गया। ज्युडिशियल रिमाण्ड लिया जाता है।
मुख्य आरोपी - ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे पिता राजीव दुबे उम्र 19 साल साकिन डी.डी. नगर थाना डीडी नगर रायपुर।
Next Story