छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी करने वाला रोशन मरकाम गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 March 2022 9:10 PM IST
रायपुर में चाकूबाजी करने वाला रोशन मरकाम गिरफ्तार
x
ब्रेकिंग

रायपुर। अंकित कुमार गुप्ता पिता राजेश गुप्ता उम्र 22 साल निवासी इंदिरा चौक २याम नगर रायपुर द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीती रात लगभग 3.30 बजे यह अपने दोस्त आदित्य कुर्रे के साथ सतबहिनिया मंदिर गली केनाल रोड के पास बातचीत करते हुए खड़ा था।

तभी रोशन मरकाम श्याम नगर की तरफ से आया और पुरानी बात को लेकर आदित्य कुर्रे से गाली गलौच करने लगा। आदित्य कुर्रे द्वारा मना करने पर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा। आदित्य कुर्रे द्वारा मारपीट को रोकने पर रोशन मरकाम के द्वारा अपने जेब से बटनदार चाकू निकालकर आज तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए जान से मारने की नियत से सीने में वार किया।


आदित्य कुर्रे बचने के लिए झुका तो उसकी दाहिनी पसली में चाकू लगा। तथा गंभीर चोट आई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 168/22 धारा 307 भादवि., 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी रोशन मरकाम पिता तीरथ मरकाम उम्र 19 वर्ष निवासी श्याम नगर रायपुर को दिनांक 19.03.2022 को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक नग बटनदार धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
रोशन मरकाम पिता तीरथ मरकाम उम्र 19 साल निवासी संतोषी मंदिर के पास श्यामनगर रायपुर।
Next Story