छत्तीसगढ़

इंडोर स्टेडियम में चाकू लहराया, बिट्टू बदमाश अरेस्ट

Nil dhankar
21 Oct 2024 3:46 PM IST
इंडोर स्टेडियम में चाकू लहराया, बिट्टू बदमाश अरेस्ट
x

धमतरी। इंडोर स्टेडियम में बंटची चाकू लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि ईतवारी बाजार चौक के पास मुखविर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो कि नेवी ब्लु टी शर्ट हॉफ पेंट चड्डा पहना है जो आमातालाव रोड स्थित इंडोर स्टेडियम अंदर परिसर में अपने हाथ में एक बंटची चाकू को लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा कि सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान आमातालाब रोड इंडोर स्टेडियम धमतरी पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति धारदार बटंची चाकु को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम हेमंत उर्फ बिट्टू राजपुत पिता सातम सिंग राजपुत , उम्र 30 साल साकिन रामपुर वार्ड शासकीय स्कुल के पास हॉल पता रायपुर आमापारा शीतला मंदिर के पास गणेश राम यादव के मकान का मकान रायपुर जिला रायपुर का रहने वाला बताया। आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शहर में बढ़ती चाकुबाजी की घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम

हेंमत सिंह राजपुत उर्फ बिट्टु पिता सातम सिंह राजपुर उम्र 35 साल साकिन रामपुर वार्ड शासकीय स्कूल के पीछे धमतरी हॉल पता रायपुर आमापारा शीतला मंदिर के पास गणेश राम यादव के मकान में किराये में रायपुर(छ.ग.)


Next Story