छत्तीसगढ़

विसर्जन के दौरान निकला चाकू, विवाद के बाद हत्या

jantaserishta.com
19 Sept 2023 9:54 PM IST
विसर्जन के दौरान निकला चाकू, विवाद के बाद हत्या
x
CG न्यूज़.
बिलासपुर: विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान एक शख्स को गाली देना इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
खून-खराबे से जुड़ा यह पूरा मामला बिल्हा क्षेत्र के पेंडरवा का है। बताया गया कि सभी विश्वकर्मा विसर्जन क लिए रवाना हुए थे। गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते काफिला आगे बढ़ रहा था। इसे दौरान एक युवक की दुसरे के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बार पर एक ने दूसरे को गाली दे दी। यह गाली आरोपी को इतना नागवार गुजरा कि उसने युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह वार इतना घातक था कि युवक की मौत हो गई। वही बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे तीन युवक भी घायल हुए है जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। बहरहाल मामले पर पुलिस ने विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story