छत्तीसगढ़

सब्जी व्यवसायी को मारा चाकू, पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने दिया वारदात को अंजाम

Nil dhankar
10 Dec 2021 12:28 PM IST
सब्जी व्यवसायी को मारा चाकू, पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने दिया वारदात को अंजाम
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़

बिलासपुर। चांटीडीह के रामायण चौक में युवकों ने सब्जी विक्रेता को घर से बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपित युवक वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर एक आरोपित को पकड़ लिया है। वहीं, दो युवक फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

सरकंडा के चांटीडीह रामायण चौक में रहने वाले अभिषेक साहू(18) सब्जी व्यवसायी हैं। उनकी बृहस्पति बाजार में दुकान है। गुरुवार की शाम वे दुकान से आकर घर में आकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले पुनी यादव अपने साथियों के साथ आए। युवकों ने अभिषेक को घर के बाहर बुलाया। इस वे बाहर आकर युवकों से बात करने लगे। युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर अभिषेक से विवाद करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर पुनी यादव ने अभिषेक पर चाकू से वार कर दिया। चाकू व्यवसायी के सीने में धंस गया। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने लहूलुहान अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल के सीने से चाकू निकालकर उपचार किया। इधर घटना की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित पुनी यादव को पकड़ लिया है। वहीं, दो साथी फरार है। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।


Next Story