छत्तीसगढ़

दिवाली के मौके पर रायपुर में चाकूबाजी, बदमाश ने दुकानदार पर किया वार

jantaserishta.com
4 Nov 2021 1:28 PM IST
दिवाली के मौके पर रायपुर में चाकूबाजी, बदमाश ने दुकानदार पर किया वार
x
जानें क्या है पूरा मामला.

रायपुरः रायपुर में चाकूबाजी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अलग-अलग इलाकों से मामले सामने आ रहे है। इसी बीच अब खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इलाके से एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक निगरानी बदमाश ने रंगोली दुकान संचालक को चाकू मारा है। घायल रंगोली दुकान संचालक को मेकाहारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश रंगोली दुकान संचालक से नशे के लिए के पैसे की मांग कर रहा था। लेकिन दुकान संचालक ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक के घायल होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने जेब में रखी नगदी भी लूटकर फरार हो गया। बहरहाल पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story