छत्तीसगढ़

रायपुर में चाकूबाजी की 2 घटना, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Feb 2022 12:20 PM IST
रायपुर में चाकूबाजी की 2 घटना, आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर: राजधानी पुलिस की चेकिंग अभियान के बाद भी शहर में चाकूबाजी की वारदातें नहीं थम रही है. पुलिसिंग से ज्यादा तेज चाकूबाज हो गए हैं. चाकूबाजों को पुलिस का खौफ नहीं है. शनिवार रात गुढ़ियारी और पंडरी इलाके में चाकूबाजी की दो वारदातों में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. एक के बाद एक वारदात से राजधानी पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं. लग रहा राजधानी में बदमाश बेखौफ हो गए हैं.

पंडरी के खपराभट्ठी इलाके में शादी समारोह में ईरानी डेरे के बदमाशों ने हमला कर दिया. दूल्हे सहित पांच लोगों को बदमाशों ने चाकू मारा है. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दिलकश सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story