छत्तीसगढ़
किसान के पीठ में मारा चाकू, जानें क्या है पूरा विवाद
jantaserishta.com
5 Aug 2023 1:21 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: आज सुबह बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के मटकोट गांव में जमीन विवाद को लेकर 3 लोगों ने किसान सीताराम को चाकू मार दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है, वहीं घायल को मेकाज में भर्ती किया गया है। घटना के कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घायल सीताराम मंडावी के भाई रामधर मंडावी ने बताया कि कोंडागांव में रहने वाली सुकमती ने अपने 10 से 12 एकड़ जमीन को सीताराम को देखभाल करने के लिए दिया हुआ है। उसका कहना था कि मटकोट कोटवारपारा में रहने वाला सीताराम उसके खेत की देखभाल के साथ ही हर व्यवस्था को भी देखेगा। सीताराम शनिवार की सुबह अपने दोस्त राजेश के साथ खेत में काम कर रहा था कि अचानक सुबह 7 बजे गांव के बामन, देवा और जयराम सीताराम के पास पहुंचे, और विवाद करने लगे, मना करने पर सीताराम के पीठ में आरोपियों ने चाकू मार दिया। सीताराम के साथ मौजूद राजेश ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को बताई, जिसके बाद घायल को लेकर अस्पताल लाया गया, जबकि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Tagsजगदलपुरजगदलपुर न्यूज़जगदलपुर पुलिसजमीन विवादकिसानचाकूjagdalpurjagdalpur newsjagdalpur policeland disputefarmerknife
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





