छत्तीसगढ़

मामूली विवाद होने पर मारा चाकू, आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त

Nil dhankar
19 Feb 2023 3:31 PM IST
मामूली विवाद होने पर मारा चाकू, आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त
x

रायपुर। मामूली विवाद में चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना उरला क्षेत्रांतर्गत नगर निगम बीरगांव के पीछे प्रार्थी मंसूर अली निवासी गाजी नगर बीरगांव को आग तापने के दौरान आरोपी आसिफ उर्फ बबलू खान पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी को गाली गलौच कर अपने पास रखें चाकू से मारकर घायल कर फरार हो गया था। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अप.क्र. 559/22 धारा 294, 324, 506 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी।

आरोपी आसिफ उर्फ बबलू के विरूद्ध वर्ष 2020 में थाना उरला में एक अन्य अपराध भी पंजीबद्ध था। आरोपी घटना कारित कर लगातार फरार चल रहा था, कि थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होने पर उरला पुलिस की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी - मो.आसिफ उर्फ बबलू खान पिता अकबर खान उम्र 25 साल साकिन मकेर जिला छपरा (बिहार) हाॅल पता औरंगजेब का मकान तोरण किराना दुकान के पास गाजी नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर ।

Next Story