छत्तीसगढ़

रास्ता रोककर मारा चाकू, रायपुर में फैक्ट्री कर्मचारियों पर लूट के इरादे से बदमाशों ने किया हमला

Admin2
4 Jun 2021 7:18 AM GMT
रास्ता रोककर मारा चाकू, रायपुर में फैक्ट्री कर्मचारियों पर लूट के इरादे से बदमाशों ने किया हमला
x

demo pic 

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा चौकी अंतर्गत ग्राम सांकरा में लुटेरों ने 3 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकूबाजी कांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सिलतरा के ग्राम संकरा क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से 3 लोगों को चाकू मारा गया है। फैक्ट्री क्रमिक अंजनी कुमार सिंह 24 वर्ष झारखंड निवासी फैक्ट्री से काम कर लौट रहे थे। तभी 3 बाइक सवार आकर लूटपाट के इरादे से नाकाम होने पर चाकू मार फरार हो गए। प्रार्थी मौके पर घायल हो गया। रामचंद्र यादव 52 वर्ष ट्रक ड्राइवर यूपी आजमगढ़ निवासी जो कि वर्तमान में सांकरा में निवास रत है ट्रक किनारे खड़ा कर ट्रक से उतरे तो उसे भी लूट के इरादे से चाकू मारा गया है। साथ ही राकेश यादव उम्र 20 वर्ष बालोद को रहने वाला जो कि वर्तमान में धनेली में निवासरत है, उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित को गंभीर हालत में राजधानी के मेडिशाइन अस्पताल में रेफर किया गया है। पीड़ित राकेश ने बताया कि ग्राम सांकरा के आदतन अपराधी युवराज ठाकुर ने लूटपाट के इरादे से उसे चाकू मारा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना नाम युवराज सिंह ठाकुर उम्र 20-23 वर्ष के बीच निवासी ग्राम सांकरा बताया है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती धारा 294, 323 और 327 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Story