छत्तीसगढ़

महिला थाने में कार्यरत युवक पर चाकू से हमला, गले समेत कई हिस्सों में आई गंभीर चोंट

Nil dhankar
9 Jun 2022 10:30 AM IST
महिला थाने में कार्यरत युवक पर चाकू से हमला, गले समेत कई हिस्सों में आई गंभीर चोंट
x

भिलाई। महिला थाना में पदस्थ कांउसिलिंग का काम करने वाले युवक पर तीन लोगों ने मिलकर प्राणघातक हमला कर दिया । युवक के गले समेत शरीर के विभिन्ना हिस्सों में गंभीर चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। छावनी पुलिस ने बताया कि ब्लाक नं 08-डी, सडक 14-ए सेक्टर 2 निवासी दीपक कुमार राव रायपुर स्थित महिला थाना में कांउसिलिंग करने का काम करता है। 6 जून की रात 11.45 बजे नारायणपुर जाने के लिए बाइक से पावर हाउस आया।

बाइक को स्टैण्ड पर खड़ा करने के बाद पैदल पावर हाउस आरएसएस मार्केट के सामने जीईरोड के पास आ रहा था। जहां नारायणपुर जाने के लिए बस के इंतजार में दीपक खडा था। अचानक एक युवक दो नाबालिग पहुंचे और दबंगई दिखाते हुए महेन्द्र उर्फ डाडो ने चाकू निकालकर गले में प्राणघातक हमला कर दिया। उसके दो नाबालिग साथियों ने भी बांस लाठी से जमकर मारपीट की। इसके बाद गाली गलौज करते रहे है। घटना में पीड़ित के दाहिने हाथ एवं कंधे में चोट आई है।

मारपीट करते समय आरोपी अपना एक दूसरे का नाम लेकर घटना को अंजाम दे रहे थे। अपनी जान बजाकर पीड़ित भागते हुए छावनी थाना पहुंचा। पीछे मुड़कर देखने पर तीनों बैरागी मोहल्ला के ओर भाग गए। घटना की सूचना अपने भाई दिलेश्वर राव को मोबाईल से दिया। उसके आने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

Next Story