छत्तीसगढ़
मजदूरों पर चाकू से हमला, लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
Nil dhankar
25 May 2023 11:54 AM IST

x
छग
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हर्राठेमा रेत खदान में कुछ नकाबपोशों ने बुधवार देर रात मजदूरों से मारपीट की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। इस हमले में दो मजदूर घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात रेत खदान में काम करने वाले दो मजदूर चेन मशीन में सोए हुए थे। इस दौरान 6-7 नकाबपोश वहां पहुंचे और सो रहे मजदूरों पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया। इससे वे दोनों घायल हो गए। नकाबपोशों ने उनके पास से नकदी रकम और मोबाइल लेकर फरार हो गए। वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की शिकायत के बाद बालोद पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story





