छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की वारदात, युवक गंभीर रूप से घायल

Shantanu Roy
15 April 2025 12:13 AM IST
रायपुर रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की वारदात, युवक गंभीर रूप से घायल
x
छग
रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एटीएम के सामने और मंदिर के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चाकू मारने वाले आरोपी का नाम लक्की यादव है। इस वारदात में घायल युवक शिव कुमार साहू को तुरंत उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हमले में चार आरोपी शामिल थे। घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे स्टेशन परिसर में हुई इस वारदात से यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
Next Story