छत्तीसगढ़

बीच शहर में चाकू से हमला, युवक की हालत गंभीर

Nil dhankar
8 May 2023 5:59 PM IST
बीच शहर में चाकू से हमला, युवक की हालत गंभीर
x

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर से चाकूबाजी (stabbing) की घटना हुई है. यहां मामूली बात को लेकर दो युवकों ने सरेराह एक युवक पर चाकू से हमला (knife attack on young man) कर घायल कर दिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, शहर के गांधी चौक के पास दो स्कूटी सवार युवकों ने एक बाइक सवार युवक को साइड नहीं दिया. इसको लेकर पहले युवकों से उससे गालीगलौज कर विवाद किया. इतने में दोनों के बीच विवाद बढ़ा फिर स्कूटी सवार युवकों ने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया. जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है.

चाकूबाजी की घटना में घायल युवक भानु प्रताप धूमा निवासी को मीडिया कर्मी की मदद से उपचार के लिए गांधी चौक सिटी डिस्पेंसरी में एडमिट कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के जरिए आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि शनिवार की देर रात भी बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र के हैवेन्स पार्क बार के सामने दो गुटों में गैंगवार हुआ था. जिसमें धारदार हथियार से मारपीट का वीडियो सामने आया था. मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Next Story