छत्तीसगढ़

होटल के सामने चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

Nilmani Pal
23 Sept 2024 12:04 PM IST
होटल के सामने चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
x

बिलासपुर bilaspur news। कोटा स्थित होटल 24 कैरेट के सामने चाकूबाजी की घटना सामने आई है। घायल युवक को दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। इस पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक अपनी स्कूटी छोड़कर भागे हैं। इसके आधार पर पुलिस युवकों की पहचान में जुटी है।रविवार की दोपहर दीपांशु साहू अपने दोस्तों के साथ पेंडारी में था। इसी दौरान उनके दोस्त हर्ष साहू ने मोबाइल पर काल किया। stabbing

उसने बताया कि कुछ युवकों ने गनियारी के पास उसकी बाइक की चाबी छीन ली है। इस पर दीपांशु अपने तीन दोस्तों के साथ गनियारी आया। यहां पता चला कि चाबी लूटने वाले कोटा की ओर भाग निकले हैं। इस पर दीपांशु अपने दोस्तों के साथ चाबी छीनने वाले के पीछे गए। कोटा के मौहारखार स्थित होटल 24 कैरेट के सामने पहुंचते ही चाबी लूटने वालों ने दीपांशु, हर्ष और उनके दोस्तों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच किसी ने दीपांशु को चाकू मार दिया। हमले में लहूलुहान युवक को छोड़कर हमलावर भाग निकले। bilaspur

दोस्तों ने घायल दीपांशु को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल अस्पताल पहुंच गई। तब तक डाक्टरों ने घायल को सिम्स रेफर कर दिया था।

Next Story