छत्तीसगढ़

तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, 5 बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Oct 2025 12:07 PM IST
तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी, 5 बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। तेलीबांधा में होटल के सामने चाकूबाजी करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार किए गए है, प्रार्थी गोपाल निर्मलकर ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह श्याम नगर में कपूर होटल के बाजू में रहता है तथा मजदूरी का कार्य करता है, कि तीन माह पहले मोहल्ले में किराये से रहने वाला जय नेताम नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था, जिस पर दिनांक 26-10-2025 के शाम करीबन 05.00 बजे प्रार्थी कपूर होटल के पास एक्सेस स्कूटी में बैठा हुआ था उसी समय एक सफेद रंग की कार में जय नेताम, उसका भाई ओमप्रकाश नेताम और उनके साथी, प्रार्थी के बगल में अपनी कार को खडी कर हाथ में चाकू लेकर कार से बाहर निकले तथा प्रार्थी की हत्या करने की नियत से प्रार्थी के शरीर में चाकू से वार कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुँचा कर फरार हो गए। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 667/25 धारा 109, 3(5) बी एन एस, 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजिबद्ध किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी जय नेताम, वैभव यादव, राहुल यादव, ओमप्रकाश नेताम तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है को पकड़ा गया।पूछताछ में उनके द्वारा पुरानी रंजिश के कारण उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पंचों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चारपहिया वाहन तथा 03 नग चाकू जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार

01. जय नेताम पिता स्व रमेश नेताम उम्र 20 साल निवासी महावीर नगर गुरु नानक कालोनी गोल्डन टावर के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।

02. वैभव यादव उर्फ वंशु पिता जोहान लाल यादव उम्र 21 पता श्याम नगर क्रिश्चन कालोनी थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. ओमप्रकाश नेताम पिता स्व रमेश नेताम उम्र 20 साल निवासी महावीर नगर गुरु नानक कालोनी गोल्डन टावर के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।

04. राहुल यादव पिता रामू यादव उम्र 20 वर्ष क्रिश्चियन कॉलोनी श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

05. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।


Next Story