छत्तीसगढ़
किसान सम्मान निधि पंजीयन शिविर, कलेक्टर ने कार्यकर्ताओं की ली गई बैठक
Shantanu Roy
22 Nov 2025 11:27 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। जिला पंचायत के सभागार में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा किसान सम्मान निधि पंजीयन शिविर के संबंध में आवश्यक बैठक ली गई। ज्ञातव्य है कि आगामी 1 दिसंबर से किसान सम्मान निधि पंजीयन शिविर की शुरूआत जिला स्तर पर की जायेगी। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना शासन की किसानों के संदर्भ में एक महत्वाकांक्षी और प्राथमिकता वाली योजना है, और जिले के किसानों को इसका अधिकतम लाभ देने के लिए बीसी सखी एवं जैविक कार्यकर्ता की अहम भूमिका रहेगी। इसके तहत किसानों को इस योजना से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी, पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज, शिविर में लाने के लिए सभी बीसी सखी और जैविक कार्यकर्ता शिविर दिवस से पूर्व से ही तैयारी कर लेवे। वर्तमान में जिले में किसान सम्मान निधि के तहत पंजीयन में अपेक्षित प्रगति नहीं है। अतः लक्ष्य अनुरूप अधिक से अधिक से किसानों को इस योजना से जोड़ने का प्रयास करें। बैठक में कलेक्टर ने यह भी कहा कि पंचायतों में अटल सुविधा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को पेंशन प्रदाय, महतारी वंदन के लाभ तथा कृषक पंजीयन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें गावं के समीप ही सभी सुविधा उपलब्ध हो सकें।
उल्लेखनीय है कि किसान सम्मान निधि पंजीयन के तहत शिविर आयेाजन से 3 दिवस पूर्व सम्बंधित ग्राम के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा चयनित कृषकों की सूची कोटवार को उपलब्ध कराते हुए शिविर आयोजन की तिथि के बारे में मुनादी कराया जायेगा। इसके अलावा ग्राम के सभी जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषक मित्र, जैविक कार्यकर्ता के साथ आवश्यक बैठक आयोजित कर वंचित हितग्राहियों के नामों का वाचन करते हुये शिविर स्थल पर सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करने की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही शिविर स्थल की पूर्व तैयारी जैसे कुर्सी, टेबल, पंजीयन काउंटर, ग्रामीणों की बैठक व्यवस्था, स्टाफ हेतु भोजन एवं पानी की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, के साथ-साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषक मित्र, जैविक कार्यकर्ता, सीएससी वॉलेटियर बीसी सखी अपने नियत समय प्रातः 10 बजे नियत स्थल पर उपस्थित होगें। बैठक में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सभी वंचित हितग्राहियों के किसान सम्मान निधि पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पट्टा बी-1, पासबुक एवं मोबाइल सहित उपस्थिति, एवं वंचित हितग्राहियों के सर्वे के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा शिविर समापन के उपरान्त पंजीयन एवं रिपोटिंग की जानकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने कृषि विभाग को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, उप संचालक कृषि सूरज पंसारी सहित कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषक मित्र, जैविक कार्यकर्ता, सीएससी वॉलेटियर बीसी सखी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





