छत्तीसगढ़: मछुआरों और पशुपालकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

धमतरी: राज्य शासन के निर्देशानुसार अब मछुआरों और पशुपालकों का भी किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाना है। हितग्राहियों को क्रियाशील पूंजी के लिए इसके जरिए लोन मिलेगा। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.बघेल ने बताया कि जिले में इसके लिए 28 दिसम्बर 2021 से शिविर लगाए जा रहे हैं, जो कि आगामी 14 फरवरी तक लगाए जाएंगे। इसके तहत 94 शिविर लगाए जाने हैं, जिनमें से अब तक 35 शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिविरों में मिले 62 आवेदनों को बैंकों को प्र्रेषित भी किया जा चुका है। इसी तरह मछली पालन विभाग को 15 आवेदन मिले हैं, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए बैंकों को भेजे जा रहे हैं। इसमें राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैंक सम्मिलित हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





