छत्तीसगढ़

दृष्टि दिव्यांग छात्राओं की मदद के लिए कृपाल सिंह झांस ने की नेत्र दान की घोषणा

Shantanu Roy
10 Jan 2023 4:53 PM GMT
दृष्टि दिव्यांग छात्राओं की मदद के लिए कृपाल सिंह झांस ने की नेत्र दान की घोषणा
x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने सोमवार को हीरापुरा स्थित नेशनल एसोसियेशन फार द ब्लांईडस की रायपुर शाखा के दृष्टि दिव्यांग छात्राओं से मुलाकात कर उनके क्रियाकलापों की जानकारी ली। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा साथ गए सदस्यों ने चेन्नई आईआईटी के विशेषज्ञों द्वारा विशेष रुप से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से दृष्टि दिव्यांग छात्राओं को कम्पूटर की पढ़ाई करते देखा। इसके बाद 'प्रेरणा' छात्रावास परिसर में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से छात्राओं को नरम वाले 120 गरम कम्बलों की भेंट दी। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा ने 'प्रेरणा' संस्था की छात्राओं के भोजन के लिए नगद राशि के रुप में रुपए 5100/- सहयोग दिया। एक अन्य सदस्य लखिन्दर सिंह चावला ने 5100 रुपए सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर एसोसियेशन के सदस्य सरदार कृपाल सिंह झांस ने अपनी आखें दान देने की घोषणा की।
Next Story