अमित शाह के कांकेर सभा स्थल का किरण सिंहदेव ने लिया जायजा

कांकेर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कांकेर जिले में 22 अप्रैल सोमवार को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी संदर्भ में आज प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नरहरदेव हाई स्कूल ग्राउंड कांकेर में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह की 22 अप्रैल को कांकेर में होने वाली आमसभा की तैयारी को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय कमल सदन में लोकसभा कांकेर के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में लोकसभा समन्वयक प्रेम प्रकाश पांडेय, बस्तर संभाग संगठन प्रभारी पूर्व विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद मोहन मंडावी, लोकसभा चुनाव सह प्रभारी विक्रम उसेंडी, यशवंत जैन, लोकसभा सह प्रभारी संतोष बाफना, लोकसभा संयोजक भरत मटियारा, सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा, नीलकंठ टेकाम, विधायक आशाराम नेताम, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित थी।





