छत्तीसगढ़

माना एयरपोर्ट पहुंचे किरण सिंह देव, ललित जैसिंघ ने किया स्वागत

SHIDDHANT
23 Sept 2026 11:03 PM IST
माना एयरपोर्ट पहुंचे किरण सिंह देव, ललित जैसिंघ ने किया स्वागत
x
छग
Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव स्वस्थ होकर राजधानी रायपुर लौट आए हैं। माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर उनका समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने भी किरण सिंह देव का स्वागत किया।
किरण सिंह देव पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे। 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के ललितपुर में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वह स्वास्थ्य लाभ के लिए दिल्ली में थे। करीब 56 दिन बाद 23 सितंबर को उनके रायपुर लौटने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। माना विमानतल पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनके स्वस्थ होने पर खुशी जताई और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
रायपुर पहुंचने के बाद किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर वापस आकर उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने इलाज और स्वास्थ्य लाभ के दौरान मिले सहयोग और शुभकामनाओं के लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के प्रति आभार जताया। स्वास्थ्य लाभ के बाद किरण सिंह देव की छत्तीसगढ़ वापसी के साथ अब उनके फिर से प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय होने पर नजर रहेगी।
Next Story