छत्तीसगढ़

किरण सिंह देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

jantaserishta.com
4 Aug 2026 12:01 PM IST
किरण सिंह देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार
x
रायपुर/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सोमवार को नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी हुई। वे बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झांसी के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि विख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अतीक वसदेव और उनकी मेडिकल टीम की देखरेख में एक घंटे से अधिक समय तक चली शल्य क्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान एसिटाबुलम फ्रैक्चर की रिपेयर सर्जरी की गई।
उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और उनकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के अनिवार्य विश्राम की सलाह दी है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद वे शीघ्र ही छत्तीसगढ़ लौटेंगे।
विजय शर्मा ने बताया कि विश्राम अवधि पूरी होने के बाद किरण देव अपनी नियमित दिनचर्या में लौटकर संगठन के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story