छत्तीसगढ़

किरण बेदी आज छत्तीसगढ़ में

Nilmani Pal
18 March 2023 3:12 AM GMT
किरण बेदी आज छत्तीसगढ़ में
x

दुर्ग। इस्पात नगर भिलाई में आज देश के दो जाने माने दिग्गज और चर्चित चेहरे अलग-अलग कार्यक्रम में शरीक होने पहुंच रहे हैं। एक तरफ जहां पहली महिला IPS किरण बेदी सिविक सेंटर में सीए भिलाई ब्रांच के 10वीं नेशनल वूमेन कांफ्रेंस की मुख्य वक्ता होंगी। वहीं सूडान में भारत के पूर्व राजदूत दीपक वोहरा इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक सीए भिलाई ब्रांच द्वारा आज सिविक सेंटर सीए भवन भिलाई में नेशनल वूमेन कांफ्रेस का आयोजन किया जा रहा है। सीए ब्रांच भिलाई, रायपुर और बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में भिलाई ब्रांच की वूमेन व यंग मेंबर्स सशक्तिकरण कमेटी के द्वारा अगस्ती कनेक्ट इंस्पायर एंपावर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे देश की पहली महिला IPS किरण बेदी पहुंच रही हैं। सीए पायल नवीन जैन ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का वूमेन कांफ्रेस आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसकी मुख्य वक्ता किरण वेदी होंगी।



Next Story