छत्तीसगढ़

हत्यारा पड़ोसी गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

Nilmani Pal
16 May 2022 8:49 AM IST
हत्यारा पड़ोसी गिरफ्तार, पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
x

कवर्धा। चार दिन पहले हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उसके ही पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित को शक था कि विधवा महिला जादू-टोना करती हैं। इसके चलते उसकी पत्नी बीमार रहती है। इसी शक में वह देर रात को महिला के निर्माणाधीन मकान में घुस गया। बरामदे में सो रही महिला के सिर पर डंडे से वार कर किया और फिर चारपाई में आग लगा कर जला दिया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

10 मई को थाना कुकदूर में मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम दैहानटोला में सखीनाबाई के घर आग लगी है। सूचना पर कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करने पर घर के भीतर सखीना बाई की लाश संदिग्ध अवस्था में पूर्ण रूप से जली हुई पाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और परमेश्वर परस्ते को गिरफ्तार किया गया है।


Next Story