छत्तीसगढ़
हत्यारा पति ने किया सुसाइड, पत्नी को मौत के घाट उतारकर आत्मघाती कदम उठाया
Nil dhankar
6 May 2022 11:16 AM IST

x
सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। बिलाईगढ़ जिले में कल एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या करने के बाद आज युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें गुरुवार को युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद आज उसने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा मामला सालिहा थाना क्षेत्र के टेंगनाकचार गांव का है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
Next Story





