छत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, बंदूक के साथ पति गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 Sept 2023 5:40 PM IST
पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, बंदूक के साथ पति गिरफ्तार
x
छग

बलरामपुर। पति-पत्नी के रिश्ते के बीच यदि शक की दीवार बन जाए तो फिर कहानी खतरनाक मोड़ ले लेती है। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते एसकी हत्या कर दी। उसने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से पत्नी के शव को कब्र में दफना दिया और बेफिक्र होकर चैन की नींद सोता रहा। बाद में पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अब मामले में कामयाबी हासिल कर ली है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि, चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या और फिर लाश को कब्र में दफनाने का सनसनीखेज मामला बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जम्हाटी गांव से सामने आया है। यहां 55 साल के घेलू राम उरांव को अपनी पत्नी मनमाती का किसी गैर व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक हुआ। फिर यह पूरा विवाद कत्ल में तब्दील हो गया। आरोपी पति ने डंडे और लात घूंसों से अपनी पत्नी को इतना पीटा कि, उसकी मौत हो गई।

बाद में जब मानमती के गांव में नहीं दिखने की खबर पड़ोसियों को लगी तो फिर पूरा मामला थाने तक पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस के हाथ जांच के दौरान गंभीर सुराग लगे। जिस पर पुलिस ने जांच के पश्चात अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक भरमार बंदूक समेत डंडा और शव दफनाने में उपयोग किए गए फावड़े को भी जब्त कर लिया है। एएसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पूर्व में भी हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। कुल मिलाकर वह आदतन अपराधी था।


Next Story