छत्तीसगढ़

महिला को मार डाला, गजराज बन गए यमराज

jantaserishta.com
2 Aug 2023 11:13 AM IST
महिला को मार डाला, गजराज बन गए यमराज
x
3 की ऐसे बची जान.
जशपुर: जिले के बादलखोल अभ्यारण्य के पास हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला. वहीं महिला के पति अपने दो बच्चों के साथ भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पर बगीचा वन परिक्षेत्र अमला मौके पर पहुंचा गया है. बताया जा रहा है कि बांसझार गांव से महिला अपने परिवार के साथ बेटी के ससुराल से वापस लौट रही थी तभी परिवार पर हाथियों ने हमला कर दिया. कुटमा क्षेत्र में हाथी विचरण कर धान और मक्का फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. बादलखोल अभ्यारण्य अमला की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.
जानकारी के अनुसार, मृतक ठुंनकी बाई बगीचा वनपरिक्षेत्र के कुटमा गांव की रहने वाली है. परिवार के साथ वह अपनी बेटी के ससुराल से लौट रही थी. इस दौरान कुटमा सलखाडांड़ के पास हाथी के कुचलने से महिला की मौत हो गई. वहीं पति अपनी बेटी के दो बच्चों के साथ भागकर जान बचाई. ये घटना कुटमा गांव की है.
यहां बादलखोल अभ्यारण्य में विचरण कर रहे हाथियों के तीन अलग-अलग दल आऐ दिन समीप के रिहायशी इलाकों में पहुंच कर जमकर उत्पात मचा रहे हैं. इन दिनों किसानों के खेतों में मक्का और धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ हाथी घरों को भी क्षतिग्रस्त कर वहां रखा अनाज चट कर जा रहे हैं. बादलखोल अभ्यारण्य का मुख्यालय अम्बिकापुर होने के कारण स्थानीय अमला ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मदद करने नहीं पहुंचता है. हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग के कर्मचारियों के नजर नहीं रखने से यहां 6 गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story