छत्तीसगढ़

जादू-टोना करता था इसलिए मार दिया, पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

Nilmani Pal
3 May 2023 4:27 AM GMT
जादू-टोना करता था इसलिए मार दिया, पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
x
हत्या का खुलासा

कोरबा। माेरगा क्षेत्र में हसदेव नदी किनारे मछली पकड़ने गए युवक की हत्या उसके साथी ने नहीं बल्कि दूसरे ग्रामीण ने जादू-टाेना किए जाने के संदेह में की थी। पुलिस ने मामले में आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। माेरगा चाैकी अंतर्गत कछार गांव निवासी प्रताप गाेड़ (35) की हसदेव नदी के किनारे तीर व टंगिया से हमला करके हत्या कर दी गई थी।

प्रताप गाेड़ शनिवार की शाम नदी की ओर मछली मारने के लिए गया था। प्रताप का साथी चरण उर्फ घीवा धनुहार भी घर पर नहीं था। उसपर ही हत्या कर फरार हाेने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर चरण की पतासाजी कर रही थी। मुखबीर की सूचना पर उसे पकड़कर पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि सालिकराम प्रताप पर जादू-टाेना करने का संदेह करता था। जिसे लेकर बुधवार काे सालिकराम ने उससे मारपीट की थी।

उसने ही नदी के किनारे हमला कर उसकी हत्या की। घटना की जानकारी हाेने पर वह पत्नी सहित गांव से चला गया था। पुलिस ने सालिकराम काे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने प्रताप की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

उसके मुताबिक प्रताप अक्सर उसके घर के आसपास मंडराते रहता था। जिससे उसके परिवार के लाेगाें की तबियत खराब रहती थी। इस कारण वह प्रताप पर जादू-टाेना करने का शक करता था। प्रताप काे मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था।

Next Story