छत्तीसगढ़

घर से मासूम बच्ची का अपहरण, गांव में दहशत का माहौल

Admin2
7 Aug 2021 11:51 AM IST
घर से मासूम बच्ची का अपहरण, गांव में दहशत का माहौल
x
CG BREAKING

छत्तीसगढ़। कवर्धा जिले के पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम खरहट्टा में शुक्रवार देर रात 6 माह की बच्ची का अपहरण करने का मामला सामने आया है. यह आरोप बच्ची के माता-पिता ने लगाया है. परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है. लेकिन 14 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का कही पता नहीं चला है. पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई है. दरअसल, बच्ची की मां और पिता फूलचंद चंद्राकर अपने परिवार वाले के शाम को खाना खा रहे थे. उस वक्त 6 माह की बच्ची नीलम चंद्राकर एक कमरे में अकेली थी. उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची का अपहरण कर कही ले गया. परिजनों ने घटना की जानकारी पांडातराई थाना को दी. पुलिस गांव पहुंचकर लोगों से मासूम की जानकारी जुटा रही है.

Next Story