छत्तीसगढ़

किडनैपर्स गिरफ्तार, उधारी के पैसे नहीं मिलने पर उठा ले गए थे कर्जदार को

Nil dhankar
4 May 2023 4:40 PM IST
किडनैपर्स गिरफ्तार, उधारी के पैसे नहीं मिलने पर उठा ले गए थे कर्जदार को
x
छग

जगदलपुर। जिले में उधारी की रकम वसूलने के लिए अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अपहरण करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी राजस्थान के निवासी हैं. आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनसार, राजस्थान के झालावाड़ निवासी गंगाराम ने सूरजमल से 3 साल पहले ढाई लाख रुपए उधार लिए थे, जिसमें से 1 लाख 80 हजार गंगाराम ने चुका भी दिए थे. बाकी बचे पैसों के लिए लगातार सूरजमल गंगाराम को प्रताड़ित कर रहा था. जिससे बचने के लिए कुछ दिन पहले ही गंगाराम बस्तर के आसना में अपने भाई के यहां रहने आ गया था.

वहीं 30 अप्रैल की रात आरोपी सूरजमल जैन औऱ मोहन राठौर आसना पहुंचे. जहां गंगाराम नहीं मिला तो दोनों आरोपी उसके भाई सुरेश कुमार को उठाकर ले गए. उधारी की रकम चुकाने पर छोड़ने की बात आरोपियों ने कही थी. घटना के बाद मामले की शिकायत परिजनों ने कोतवाली थाने में की. पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से अपहृत को छुड़वाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.


Next Story