छत्तीसगढ़

पड़ोसी राज्य से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने किया युवती को सकुशल बरामद

Nil dhankar
17 April 2022 2:58 PM IST
पड़ोसी राज्य से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने किया युवती को सकुशल बरामद
x

बिलासपुर। युवती का अपहरण कर ओडिशा ले जाने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से युवती को सुरक्षित बरामद किया गया है। आरोपित के खिलाफ अपहरण के तहत अपराध दर्ज किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

चकरभाठा थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वजनों ने 31 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से गायब है। आसपास खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला। रिश्तेदार व दोस्तों से संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने उसके बारे में जानकारी नहीं दी। स्वजनों ने किसी अज्ञात युवक पर अपहरण करने का संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया था। युवती की खोजबीन में जुटी थी।

टीआइ मनोज नायक ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन लेकर एंटी क्राइम व साइबर यूनिट से तकीनीकी जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि युवती को ओडिशा में रखा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल ओडिशा रवाना हो गई। वहां घेराबंदी कर थाना टाउन बरगढ़ तीरथ नगर के वार्ड क्रमांक 19 के रहने वाले आरोपित राकेश मालिक (24) के घर से युवती को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस की टीम आरोपित राकेश मलिक को गिरफ्तार कर चकरभाठा थाना पहुंची।

Next Story