छत्तीसगढ़

घर के सामने से अपहरण, जंगल ले जाकर किया युवती का रेप

Nil dhankar
18 July 2023 8:11 AM IST
घर के सामने से अपहरण, जंगल ले जाकर किया युवती का रेप
x
आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। नगरनार पुलिस ने एक युवती के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नगरनार थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती रविवार को खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर हाथ धोने निकली थी। इसी दौरान आरोपी मोतीराम बघेल युवती को जबरन खींचते हुए जंगल ले गया और युवती के साथ अनाचार किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई और आरोपी मोतीराम बघेल (23) निवासी कुरन्दी जामगुड़ापारा को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story