छत्तीसगढ़

घर के सामने से किडनैप, बंदूकधारी बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Nil dhankar
3 Feb 2023 9:52 AM IST
घर के सामने से किडनैप, बंदूकधारी बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
x
छग

एमसीबी। विकासखण्ड भरतपुर के समीपस्थ ग्राम सिंगरौली में गुरुवार शाम 4 बजे के करीब अपहरण जैसी गम्भीर वारदात हुई. जिसे अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर दिन दहाड़े अंजाम दिया. अचानक हुए इस गम्भीर अपहरण से ग्रामवासी बेहद दहशत में हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली निवासी महाजन कुशवाहा अपने घर पर छत की ढलाई का काम करवा रहा था. तभी सफेद गाड़ी में सवार कुछ लोग बन्दूक अड़ाकर घसीटते हुए महाजन कुशवाहा को अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे. इस दौरान उसकी पत्नी और गांव के ही वीरेंद्र सिंह ने बीच बचाव का करने की कोशिश की. लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी बन्दूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया. जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.

थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने इस मामले में बताया कि "पुलिस की टीम घटनास्थल से लेकर आरोपियों के भागने की सभी दिशाओं में काम कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."

Next Story