छत्तीसगढ़

अपहरण कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, ऑपरेशन मुस्कान ने आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया

Nil dhankar
23 July 2022 2:37 PM IST
अपहरण कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, ऑपरेशन मुस्कान ने आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया
x

सरायपाली। सरायपाली तहसील से एक अनैतिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामला सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंदर का है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिक को बहकाया और उसके साथ दुष्कर्म किए। पता चला कि, आरोपी ने नाबालिक का पहले अपहरण किया। अपहरण के पश्चात बालिका को शादी का झांसा देकर, शारीरिक संबन्ध बनाए। सूत्रो की माने तो आरोपी, लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था। लड़की को इस बात की कतई इल्म नही था कि, उसका किडनैप हो रहा है। आरोपी के बारे में पता करनें पर जानकारी मिली कि, आरोपी का नाम सेवकदास है, और वह कुम्हारी गांव से बसना थाने का निवासी है।

आए दिन समाज में ऐसी घटना देखने को मिलती है,एसे में हमे सभी प्रकार से सचेत और शिक्षित होना अति आवश्यक है। यदि आप जानकार नही है, तो यकीनन आप कई बार धोके का शिकार हो चुके होंगे । एसी घटनाओं से बचने के लिए, जरुरी है, आप में बुनियादी समझ हो, आप अपने घर परिवार से ये समझ विकशित कर सकते है।

Next Story