छत्तीसगढ़

रायपुर में अपहरण की वारदात; कारोबारी के बेटे का अपहरण कर मांगे 40 लाख रुपए...तीन आरोपी गिरफ्तार

Admin2
22 Oct 2020 4:54 PM IST
रायपुर में अपहरण की वारदात; कारोबारी के बेटे का अपहरण कर मांगे 40 लाख रुपए...तीन आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में देर रात कारोबारी के बेटे सोहेल खान का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर ही 3 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़े और धारदार चाकू भी बरामद किया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात कारोबारी के बेटे सोहेल खान का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने परिजनों को फोन किया और फिरौती के रूप में करीब 40 लाख रुपए की डिमांड की थी. जिसकी सूचना परिजनों ने सिविल लाइन थाने में दी. अपहरण की सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और एक टीम गठित की, फिर साइबर पुलिस की मदद से रात में ही अपराधियों के फोन ट्रेस कर लोकेशन के आधार पर दबिश देने पहुंच गई. और आरोपियों को धर दबोचा।



Next Story