छत्तीसगढ़
खुर्सीपार थाना पुलिस ने लूटपाट के आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
21 Jun 2025 12:01 AM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार थाना पुलिस को लूट की वारदात में शामिल तीन शातिर बदमाशों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों ने एक वृद्ध व्यक्ति को चाकू दिखाकर रकम लूट ली थी, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का विवरण
दिनांक 17 जून 2025 को विनोद कुमार, उम्र 58 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, एक निजी कार्य से बाहर निकले थे। जब वे खुर्सीपार क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास पहुंचे, तो तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। उनमें से एक युवक ने चाकू निकाला और डराने-धमकाने के बाद पीड़ित से ₹300 नगद छीन लिए। इस गंभीर घटना के संबंध में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 118/2025 धारा 309(6) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर ने तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और सघन पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद आरोपी 1. शेखर गुप्ता (उम्र 20 वर्ष), 2. मज्जी कुमार (उम्र 19 वर्ष), और 3. आफताब अंसारी (उम्र 19 वर्ष) को पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि और चाकू बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 19.06.2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपियों का विवरण
शेखर गुप्ता, पिता संजय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिहा नाल, एचसीएल कॉलोनी, खुर्सीपार
मज्जी कुमार, पिता बी. नागु, उम्र 19 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, अटल आवास, खुर्सीपार
आफताब अंसारी, पिता मकबूल अंसारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी अटल आवास, खुर्सीपार
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक वंदिता पनिकर के साथ-साथ प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक चुमुक सिंन्हा एवं आरक्षक शैलेश यादव की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ में सफलता पाई।
Tagsखुर्सीपार लूटपाटभिलाई चाकूबाजीपुलिस गिरफ्तारीलूटी गई रकम बरामदBhilai Loot CaseKhursipar Police ActionRobbery ArrestKnife Assault BhilaiYouth Crime RaipurFIRछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





