छत्तीसगढ़
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: जिले में मशाल गौरव यात्रा रथ का भव्य स्वागत
Shantanu Roy
29 Jan 2026 11:32 PM IST

x
छग
जांजगीर-चांपा। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से निकाली गई मशाल गौरव यात्रा रथ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर ‘मोर वीर’ के साथ जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में पहुंची जहां भव्य स्वागत के बाद कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मशाल गौरव यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर महोबे ने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल जगत से जुड़े सभी व्यक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित हो रहे इन खेलों के सफल आयोजन की कामना भी की।
इस के दौरान जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान सहित खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। आज जांजगीर-चांपा जिले में पहुंचने पर मशाल गौरव यात्रा रथ का उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने रथ तथा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर ‘मोर वीर’ का स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन आगामी 14 फरवरी 2026 से किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इन खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मशाल गौरव यात्रा प्रारंभ की गई है, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





