छत्तीसगढ़
खरोरा पुलिस की कार्रवाई: 40 पौवा अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 Feb 2026 12:00 AM IST

x
छग
Raipur (Rural). रायपुर (ग्रामीण)। थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 40 पौवा अवैध देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी प्रहार बताया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अप.क्र. 92/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिकेश निषाद (27 वर्ष), निवासी अड़सेना वार्ड क्रमांक 10, थाना खरोरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) तथा पुरूषोत्तम निषाद (35 वर्ष), निवासी अड़सेना, थाना खरोरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स क्रमांक CG 04 MG 9613 में दो व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना खरोरा पुलिस टीम ने मुड़पार तिराहा चौक, आईटीबीपी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक काले रंग के चैन वाले बैग के अंदर 20 पौवा देशी मदिरा मसाला रोमियो और 20 पौवा देशी मदिरा मसाला शोले बरामद किए गए। प्रत्येक पौवा में 180-180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। जप्त शराब की कुल मात्रा 7 लीटर 200 मिलीलीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब और मोटरसाइकिल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया, किंतु वे कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके। जांच में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाया जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई तथा आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई माननीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (ग्रामीण) के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुर ग्रामीणखरोरा पुलिसअवैध शराबआबकारी एक्टधारा 34(2)टिकेश निषादपुरूषोत्तम निषादगिरफ्तारीशराब जप्त40 पौवादेशी मदिरामसाला रोमियोमसाला शोलेमोटरसाइकिल जप्तसीडी डीलक्सपुलिस कार्रवाईमुखबिर सूचनामुड़पार तिराहाआईटीबीपी चौकरायपुर पुलिसग्रामीण पुलिसअपराध दर्जन्यायिक रिमांडअवैध कारोबारपुलिस अभियानकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़ समाचारRaipur RuralKharora Policeillegal liquorExcise ActSection 34(2)Tikesh NishadPurushottam Nishadarrestliquor seized40 quarterscountry liquorMasala RomeoMasala Sholaymotorcycle seizedCD Deluxepolice actioninformer informationMudpar TirahaITBP ChowkRaipur PoliceRural Policecrime registeredjudicial remandillegal businesspolice campaignlaw and orderChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





